JMS मै बनी बड़े धूमधाम से बसंत पंचमी।

SHARE:

दिनाक:14/02/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

JMS group of institutions Hapur के तत्वावधान में मां सरस्वती के प्रांगण में बसंत पंचमी का सेलिब्रेशन धूमधाम से किया गया। बसंत पंचमी के सेलिब्रेशन के उपलक्ष में JMS group of institutions के माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर डॉo आयुष सिंघल, सचिव डॉo रोहन सिंघल, महानिदेशक प्रोफेसर(डॉo) सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉo धीरज सैनी, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने JMS group of institutions  द्वारा आयोजित “काइट फ्लाइंग कंपटीशन” का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ० आयुष सिंघल ने बताया कि कंपटीशन से छात्र-छात्राओं के बीच आपसी समाजस्यता पैदा होती है तथा प्रतिस्पर्धा में जीतने की भावना छात्र छात्राओं को हमेशा प्रेरित करती है। सचिव डॉ० रोहन सिंघल ने प्रतिभागी टीम के सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन करते हुए कंपटीशन के नियमों के अनुरूप खेलने के लिए दिशा।

निर्देशित किया। संस्थान के स्पोर्ट्स ऑफिसर अंकित राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान के विभिन्न कोर्सों के छात्र-छात्राओं ने काइट फ्लाइंग कंपटीशन का पूर्व में अभ्यास कर अपनी अपनी टीम का गठन किया। कंपटीशन की कमेटी के द्वारा बनाए गए नियमों के अंतर्गत 6 टीमों में प्रमुख बी० फार्म० प्रथम वर्ष के छात्र निहाल चौधरी, बी०ए० प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद अनस, बी०कॉम० द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष त्यागी, बी०सी०ए० प्रथम वर्ष के छात्र मेजर व हर्षित कुमार तथा बी०सी०ए० द्वितीय वर्ष के छात्र चिराग चहल आदि को “काइट फ्लाइंग कंपटीशन” में प्रतिभाग करने के लिए चुना गया।

निर्णायक मंडल ने सर्वाधिक पतंगों को काटने में बी०ए० प्रथम वर्ष के छात्र मोहम्मद अनस की टीम को विजयी घोषित किया।

संस्थान के माननीय मैनेजमेंट डॉ० आयुष सिंघल व डॉ० रोहन सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ सुभाष गौतम एवं JMS world School  की प्रधानाचार्या डॉ० निधि मलिक आदि ने विजेता टीमों के दोनों सदस्य बी०ए० प्रथम वर्ष के मोहम्मद अनस एवम अक्षय सिंह को पुरस्कार देते हुए पुरुस्कृत किया और भविष्य में भी अन्य सभी खेलो में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के स्पोर्ट्स ऑफिसर अंकित राठी की काइट फ्लाइंग कंपटीशन को सुव्यवस्थित ढग से सफल आयोजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment