BSP कार्यकर्ताओं नेशहीदों को श्रद्धांजलि

SHARE:

जनपद हापुड़

नगर पंचायत, बाबूगढ़ छावनी

दिनांक 14/02/2024

बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर किया विचार गोष्ठी का आयोजन।

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सभासद अजय सिंह जयंत ने नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी अपने आवास पर कार्यकताओं के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता बसपा के वरिष्ठ नेता चतर सिंह जाटव ने की।जिस का मुख्य बिन्दु आज के दिन पुलवामा हमले में हुए शहीद जवानों को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

उन की शहादत को नमन करते हुऐ अमर शहीदों के जय- जय कार के नारे लगाये ।पुलवामा घटना वाले दिन को पूरा भारत ब्लेक डे के रूप में मना रहा है।बसपा के पूर्व नामित सभासद अजय सिंह जयन्त ने कहा कि हमें अपने देश के जवानों पर गर्व है हमारे देश की सीमाएं उन्ही के बल पर सुरक्षित हैं।पुलवामा हमले में हुए शहीदों को हम नमनॖ करते हैं ।

इस मौके पर नरेश कुमार, हरेन्द्र सिंह तेवतिया, चौ० शेखर सिहं, हर्ष कुमार, आशिष प्रधान, विनय कुमार , लोकेश वरुण, अनीस अहमद, सत्यम टेलर बन्टी, रवि प्रकाश, रवि राज सागर, चौ० जय गोविंद , दिलीप कुमार, लोकेश कुमार, शिव कुमार, मुजाहिद हुसैन, राजकुमार गोयल , हसमुद्दीन सैफी, त्रिलोकी (पूर्व सभासद) आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More