थाना – हापुड़ नगर
दिनांक 18-03-2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
थाना हापुड़ नगर पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
जिसके कब्जे/निशानदेही पर 11 अवैध तमन्चे, एक पोनिया, 03 अर्धनिर्मित तमन्चे,
(कुल-15 अवैध असलहा) व 02 जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त
उपकरण बरामद ।
गिरफ्तार अभियुक्त अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद मेरठ के विभिन्न थानों पर आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित 03 अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।
हापुड़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन आगामी लोकसभा निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अवैध शस्त्र बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे/निशानदेही पर 11 अवैध तमन्वे, एक पोनिया, 03 अर्धनिर्मित तमन्वे (कुल-15 अवैध असलहा) व 02 जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं।उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थान – रेलवे पटरी के पास खण्ड़र (रेलवे क्वाटर)
बरामदगी का विवरण।
08 तमंचे 315 बोर
01 तमंचा 32 बोर
02 तमंचे. 12 बोर
01 पोनिया 315 बोर
03 तमंचे अर्धनिर्मित. 12 बोर
01 कारतूस जिन्दा 315 बोर
01 कारतूस जिन्दा . 12 बोर ।
अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरणः- (01 शिकंजा लोहे का, 01 पंखा भट्टी, 19 बडी व छोटी नाल लोहे की, 01 संड़ासी लोहा, 01 कटर लोहा, 01 तोता प्लास लोहा, 01 नौक प्लास, 04 रेती छोटी व बड़ी, 02 हथोड़ी, 01 चिमटा, 01 रेगमाल का वण्डल, 01 आरी ब्लेड़ सहित, 04 ब्लेड़ आरी के छोड़े बड़े, 02 छैनी छोटी बड़ी, 02 पेचकश छोटे बड़े, 01 गोल रेती, 30 स्प्रिंग लोहा, 10 ट्रेगर गार्ड लोहे के बने हुये, 38 पत्तीया लोहे की, 50 स्क्रू लोहे के, 10 रिपीट लोहे की, 04 रेती लोहे की छोटी बड़ी, 01 पैट्रोमेक्स, 02 मेन्टल आदि) ।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




