हापुड़ थाना – बाबूगढ़
दिनांक 18.03.2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान हापुड़ पुलिस 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से 731 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 70 लाख रुपये) 02 मोबाइल व शराब तस्करी में प्रयुक्त टाटा 407 गाडी बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि वह उक्त शराब को बिहार राज्य ले जा रहा था।
पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा महोदय के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने एवं जनपद में अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 02 अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से 731 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत करीब 70 लाख रुपये) मय टाटा 407 गाडी आदि बरामद हुई है।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी का स्थानः बंखण्डा पैट्रोल पम्प के पास।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




