दिनांक:26/03/2024
जनपद हापुड़
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
Hapur news: हापुड़ में हुआ होली मिलन समारोह, एसपी अभिषेक वर्मा, एडिशनल एसपी राजकुमार अग्रवाल सहित सभी क्षेत्र अधिकारी, एसएचओ सहित पुलिस के तमाम जवानों ने पुलिस लाइन में जमकर खेली होली, एसपी ने जमकर लगाए ठुमके, होली के गानों पर थिरके तमाम पुलिस के जवान एवम पत्रकारों ने जमकर खेली होली।
जिले में 25 मार्च को होली का त्यौहार सकुशल संपन्न करने के बाद मेरठ रोड पर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस अधिकारीयों व पुलिस कर्मियों नें होली खेली। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के संग जमकर होली खेली और एक दूसरे को गले लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।
रंग लगाकर एक-दूसरे को दी बधाई
हापुड़ की रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी एकत्र हुए और तिलक के साथ होली के पर्व की शुरुआत हुई। धीरे-धीरे गुलाल के रंग में माहौल रंग गया और सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी, गुजिया की मिठास के साथ होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसपी अभिषेक वर्मा, हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार अग्रवाल, तीनों सर्किल ऑफिसरों, थाना प्रभारियों, दरोगाओं समेत पुलिसकर्मी डांस करते दिखे।


हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




