दिनाक:28/04/2024
मुंबई बॉलीवुड न्यूज़
Sahil khan arrested मुंबई। अभिनेता साहिल खान गिरफ्तार। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते अब मुंबई पुलिस ने एप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन लोगों में अभिनेता साहिल खान का भी नाम है। मुंबई पुलिस ने एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने उनसे पूछताछ की थी।
लोटस बुक 24/7 नामक वेबसाइट में भागीदार हैं साहिल खान
बता दें कि एक्टर ने जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अभिनेता लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी एप वेबसाइट में भागीदार हैं। यह महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।
अधिकारियों द्वारा ‘फरार’ घोषित किए जाने के बाद अभिनेता साहिल खान को मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा उनकी गिरफ्तारी पूर्व जमानत खारिज करने के बाद मुंबई साइबर सेल की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया।
साहिल के भाई को भी किया गया तलब
तफ्तीश में उनके बैंक खातों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और सभी तकनीकी उपकरणों की जांच शामिल है. उन्होंने कहा कि अपराध शाखा ने साहिल खान, उनके भाई सैम खान, हितेश खुशलानी और एक अन्य आरोपी को तलब किया है. अधिकारी के मुताबिक, उन्हें मुंबई अपराध शाखा में एसआईटी के अधिकारियों के समक्ष उपस्थित रहने के लिए कहा गया है.
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




