उत्तर प्रदेश उन्नाव : साक्षी महाराज की नुक्कड़ सभा में जुटी भीड़,अलग अलग जगहों में लगी नुक्कड़ सभाएँ।

SHARE:

रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

उत्तर प्रदेश उन्नाव : उत्तर प्रदेश उन्नाव : सांसद साक्षी महाराज ज़िले के सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उन्नाव में मतदान होना है, चुनावी गहमा गहमी ज़ोरों पर है, जहां वोटर से लेकर जनता तक चुनाव का आनन्द ले रही है।

नुक्कड़ सभा में बैठी जनता।

कल साक्षी महाराज की नुक्कड़ सभा पहुँची नरुल्लानगर के अजमननगर जहां सफीपुर विधायक बम्बा लाल दिवाकर के साथ साथ कई अन्य नेता भी मौजूद रहे, जनता के बीच जैसे ही साक्षी महाराज पहुँचे जनता ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया, सांसद साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन को कहा ये चोर उचक्के इकट्ठे होने का गठबंधन बताया, अखिलेश यादव से लेकर राहुल गांधी पर भी शब्दों के बाण चलाए, सांसद साक्षी महाराज ने कहा इस बार हम लोगों का लक्ष्य है 400 पार जनता उसे पूरा करें, वहाँ कार्यक्रम के आयोजकों में सबसे उपर अंकित का नाम रहा क्यों अंकित ने ही पूरी नुक्कड़ सभा का आयोजन करवाया था।

सम्पर्क सूत्र – 9935597757, 9839713287, 9454253058 

विधायक बम्बा लाल दिवाकर ने भी विपक्षी गठबंधन पर शब्दों के बाण चलाए, उन्होंने कहा यदि इंडिया गठबंधन सत्ता में आता है तो जनता फिर से वही पुरानी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, विधायक ने प्रधानमंत्री के दस साल कार्यकाल की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया, उन्होंने सुकन्या योजना से लेकर, हर घर नल, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना से रुबरू करवाया, और उन्होंने कहा आने वाले समय पर हर घर से वोट लाना कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है ज़्यादा से ज़्यादा वोटिंग करवाए।

नुक्कड़ सभा को संबोधित करते विधायक बम्बा लाल,

इस कार्यक्रम में तमाम लोग उपस्थित रहे, हैदराबाद चेयरमैन भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया, नगर पंचायत रसूलाबाद से क़द्दावर नेता सैय्यद बज़्में हैदर, राजू खा, नाज़िम खा,
श्म्मू, सुफियान, ज़ाबिर, शादाब, आफताब, सलमान, श्यामू सैनी, हरिशंकर सैनी, रहीश, शकील खान, हारून खान, तमाम लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के बीच पहुँचे श्यामू सैनी ने सांसद साक्षी महाराज को माला पहनाया, साथ ही साथ सांसद साक्षी महाराज ने बताया इस बार उनका लक्ष्य है 5 लाख वोटों विजय प्राप्ति जिसको आप लोगों की ज़िम्मेदारी ज़्यादा से ज़्यादा भाजपा के पक्षों मतदान करवाए।

Leave a Comment

Read More