हापुड़ के पुराने बाजार में स्थित फेमस हनीफ रेवड़ी गजक वालों के गोदाम में भीषण आग लग गई।

SHARE:

दिनाक:14/05/2024

रिपोर्ट by: इरशाद सैफी 

जनपद हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पुराने बाजार में रेवड़ी गजक के गोदाम में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं। सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 2 से 3 घंटे में आग पर काबू पाया गोदाम में लगी आग से लाखों के माल के नुकसान की आशंका लगाई जा रही है। इस दौरान आसपास के इलाके में आग से अफरातफरी का माहौल बना रहा। आसपास के दुकानदारों को डर था गोदाम में रखें घरेलू सिलेंडर ना फट जाए ।

आपको बता दें

पुराना बाजार मोहल्ला निवासी हनीफ की पुराना बाजार में रेवड़ी गजक की फैमस दुकान है। दुकान पर उनका पुत्र इरशाद भी बैठता है। मंगलवार शाम दुकान के पास में ही स्थित गोदाम में दो मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान लगभग 7:45 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। मजदूरों ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों की सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने के प्रयास किए। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया।

दुकान में रखे थे एलपीजी के घरेलू सिलेंडर

आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दुकान में एलपीजी के घरेलू सिलेंडर लगभग 5 से 6 रखे हुए थे। लोगों को डर था कि आग कहीं सिलेंडरों तक न पहुंच जाए। इसको लेकर हर किसी में डर था। आसपास के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। लोगों को डर था कि आग कहीं आसपास की दुकानों तक न पहुंच जाए। आग इतनी ऊंची थी कि गोदाम के आगे जा रहे सभी केबल जैसे कि बिजली वाई-फाई केबल टेलीफोन केबल या लोगो के अन्य जरूरत के तार जा रहे थे आग लगने से वह भी टूट गए।

पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।

आग लगने की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार और दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं आग की सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने टाइम पर पहुंच कर लगी भीड़ को आग के पास न जाने का और आसपास की दुकानों को बंद करने के लिए कहां जिससे कि गोदाम में रखे घरेलू सिलेंडर व भीषण आग से ज्यादा बड़ा नुकसान ना उठाना पड़े।

नुकसान

आग लगने वाले स्थान के स्थित पुराना बाजर के आसपास के लोगों से स्टार भारत न्यूज़ 24 की टीम को बातचीत करने पर पता चला की जानी माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है मिली जानकारी के अनुसार गोदाम की छत पर दो पशु बकरा और बकरी बंधे हुए थे जिसमें एक बकरी आग से झुलस गई थी स्थानीय लोगों ने वक्त रहते पशुओं की जान बचा ली। सूत्रों के हवाले से एक पशु की मृत्यु हो गई।

सवाल उठता यह है कि 

दुकान गोदाम कारखाने होटल या रेडी पर इस्तेमाल होने वाले कमर्शियल सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल किए जाते हैं क्या यह भी भीषण आग को या किसी बड़े खतरे को न्योता देना है देखना अब यह है अधिकारी इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More