किसानों से सोलर पम्प के नाम पर ठगी करने वाले 02 शातिर ठग।

SHARE:

हापुड़ थाना साइबर काइम

दिनांक:- 16-05-2024

रिपोर्ट जगदीश माकन 

किसानों से सोलर पम्प के नाम पर ठगी करने वाले 02 शातिर ठग।

जनपद हापुड़: थाना साइबर काइम पुलिस ने लोगों को सोलर पम्प दिलाने के नाम पर कृषि विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करके उनके बैंक खातों से धोखाधडी से धनराशि की निकासी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर साइबर ठगों को किया गिरफ्तार किसानों से सोलर पम्प के नाम पर ठगी करने वाले 02 शातिर ठग।जिनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, कृषि विभाग की फर्जी रसीदें, नकदी व लैपटॉप बरामद।

अभियुक्तगण शातिर किस्म के साइबर ठग हैं, जो कृषि विभाग की वेबसाइट Agriculture.up.gov.in से डाटा लेकर लोगों को कृषि विभाग का अधिकारी/कर्मचारी बनकर लोगों को उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल करके कृषि सोलर पम्प के लिये किये गये आवेदन की पैमेंट की तारीख निकलने की बातों में फंसाकर उनसे फर्जी खातों में सोलर पम्प लेने हेतु पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं।अभियुक्तगणों द्वारा सोलर पम्प दिलाने के नाम पर अब तक सैकड़ों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित करते हुए लाखों रूपये की ट्रांजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमाया जा चुका हैं।

पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए 

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में साइबर अपराध एवं अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर काइम पुलिस द्वारा थाना हाजा के मु०अ०सं० 12/2024 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि 66डी आईटी एक्ट का सफल अनावरण करते हुए लोगों को सोलर पम्प दिलाने के नाम पर कृषि विभाग का अधिकारी बनकर कॉल करके उनके बैंक खातों से धोखाधडी से धनराशि की निकासी करने वाले गैंग के 02 शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

जिनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, कृषि विभाग की फर्जी रसीदें,नकदी, लैपटॉप बरामद। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराधियों का अपराध करने का तरीका

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि हम कृषि विभाग की सरकारी वेबसाइट Agriculture.up.gov.in से लोगों के द्वारा सोलर पम्प लेने हेतु किये आवेदन के डाटा से जिसमें नाम-पता व मोबाइल नम्बर की जानकारी होती है फिर हम लोग Agriculture विभाग के अधिकारी/कर्मचारी बनकर लोगों को उनके मोबाइल नम्बर पर कॉल करके कृषि सोलर पम्प के लिये किये गये आवेदन की पैमेंट की तारीख निकलने की बातों में फंसाकर उनसे फर्जी खातों में सोलर पम्प लेने हेतु पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं इसी प्रकार हमने हापुड के रहने वाले व्यक्ति के नाम पते की जानकारी उपरोक्त कृषि विभाग की वेबसाइट से लेकर उनको कॉल करके कृषि सोलर पम्प के लिये किये गये आवेदन की पैमेंट की तारीख निकलने की बातों में फंसाकर उनसे फर्जी खाते में सोलर पम्प लेने हेतु 126000 रूपये ट्रांसफर करा लिये थे।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं जिनके आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य जनपदों/राज्यों से जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान– ग्राम बरकतपुर में फतेह सिंह स्कूल के बाहर

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट 

Leave a Comment

Read More