दिनाक:06/06/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट न्यूज़
कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़, हिरासत में ली गई CISF की आरोपी जवान
इस वक्त की बड़ी खबर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान सांसद कंगना रनौत को मारा थप्पड़ मंडी से बनी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF महिला जवान ने मारा थप्पड़ हिमाचल में मंडी से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने की खबर सामने आई है. उनके साथ ये दुर्भाग्यपूर्ण वाकया चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ है. वह जब सिक्योरिटी चेकइन पर थीं तो CISF की कर्मी ने उन्हें थप्पड़ मारा. CISF की जवान को हिरासत में लिया गया है.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत से बदसलूकी का मामला सामने आया है. सांसद की ओर से दी गई शिकायत में सामने आया है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था. सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट )ने उन्हें थप्पड़ मारा. उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर, ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की. आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है.


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




