जनपद हापुड़ : पिलखुवा जीएस मेडिकल कॉलेज में हुआ कैंसर रिसर्च रेडियोथेरेपी विभाग का शुभारंभ।

SHARE:

दिनाक:06/06/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: इरशाद सैफी 

पिलखुवा जीएस मेडिकल कॉलेज में हुआ कैंसर रिसर्च रेडियोथेरेपी विभाग का शुभारंभ।

जी एस कैंसर रिसर्च इंस्टिट्यूट पिलखुवा में हुआ रेडियोथैरेपी विभाग का शुभारंभ। संस्थान के चेयरमैन गंगा शरण शर्मा सहित अन्य लोगों ने फीता काटकर किया उद्घाटन। आयुष्मान विभाग के पहले रोगी को रेडिएशन थेरेपी उपचार प्रदान कराया।जी एस कैंसर रिसर्च ईन्स्टीटयूट में रेडियोथैरेपी विभाग का शुभारंभ शहर के कैंसर मरीजों को मिलेगी इलाज की सुविधा।

हापुड़ :जीएस कैंसर रिसर्च ईन्सटीटयूट पिलखुआ हापुड़ में बुधवार को संस्थान के चेयरमेन गंगा शरण शर्मा, शशी शर्मा, सेक्रेटरी डॉ अंकित शर्मा, डॉ नेहा गोयल, विशिष्ट अतिथि श्री रवि शर्मा, हिमांशु मित्तल, कुनाल त्यागी, डॉ गगन सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेडियेशन विभाग का शुभारंभ किया। रेडियोथैरेपी के विभागाध्यक्ष डॉ नमन उत्तरेजा ने बताया कि रोगी को प्रदान कराया गया उपचार पूर्ण रूप से सफल रहा। यह उपचार हेल्सियन मशीन के माध्यम से प्रदान कराया गया है।

जो कि अत्यधिक आधुनिक व प्रभावकारी मशीन है। उपनिदेशक मनोज सिसोदिया ने बताया कि अब हम कैंसर से जूझ रहे सभी रोगियों को रेडियेशन धेरेपी व अन्य उपचार देने में पूर्ण रूप से सक्षम हैं. हमारी क्षमता जिला हापुड़ व आस-पास के क्षेत्र में कैंसर पिड़ित लोगों के लिये वरदान साबित होगी। जीएस कैंसर रिसर्च इन्स्टीटयूट अपने क्षेत्र में अकेला अस्पताल होगा जो आयुषमान, ईएसआई, इं. सीएचएस. योजना के लाभान्वित रोगियों को भी उपचार प्रदान करने में सक्षम रहेगा। कैंसर एक गम्भीर रोग है जिसका समय पर जांच करना व उपचार अति आवष्यक है, पहले रोगी दूसरे शहरों में जाने के लिय मजबूर थे, क्योंकि इस क्षेत्र में इस प्रकार का कोई अस्पताल नहीं था। अब रोगी को किसी अन्य शहर में भटकने की आवष्यकता नही है, हमारे पास कैंसर के सभी विभागों में अनुभवी डॉक्टर नियमित रूप से कार्यरत हैं। इस मौके पर डॉ विक्रम सिंघल, डॉ पीयूष गर्ग,डॉ पंकज पाल, उपनिदेशक नवनीत्त भारद्वाज, मुकुल शर्मा, अंकित विझ, विकास शर्मा अस्पताल प्रशासक शिव नंदन सिंह, ऑपरेशन मैनेजर पवन चौधरी, मार्केटिंग हैड श्री रईसुद्दिन सैफी, एचआर हेड शशी शर्मा, रेनू, सौरभ वशिष्ट, सौरभ गुप्ता, संजीव शर्मा, मुरली, अक्षया, नवनीत, रामचरन मौजूद रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More