Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » उत्तर प्रदेश » 2027 में होगा सफाया… अखिलेश यादव का दावा, BJP के सत्ता से बेदखल होने तक संविधान पर खतरा बरकरार

2027 में होगा सफाया… अखिलेश यादव का दावा, BJP के सत्ता से बेदखल होने तक संविधान पर खतरा बरकरार

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी केंद्र की सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, संविधान पर खतरा बरकरार रहेगा। अखिलेश ने यह भी दावा किया कि लोकसभा चुनाव में जोरदार प्रदर्शन के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे।

भाजपाई एक-दूसरे को कोस रहे हैंः अखिलेश 
अखिलेश यादव ने सपा राज्य मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा, ”केन्द्र की सत्ता से भाजपा जब तक बेदखल नहीं होगी, तब तक भारत के संविधान पर खतरा बना रहेगा।” उन्होंने कहा, ”केंद्र में भाजपा सरकार के रहते, न आरक्षण के प्रावधान बचेंगे और न ही सामाजिक न्याय मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी नहीं होगी। नौजवानों की बेरोजगारी बनी रहेगी।” यादव ने कहा, ”लोकसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को सबक सिखाया है। अब भाजपाई एक-दूसरे को कोस रहे हैं।” सपा प्रमुख ने फैजाबाद, अयोध्या लोकसभा सीट पर सपा द्वारा भाजपा को हराये जाने का जिक्र करते हुए कहा, ”अयोध्या के चुनाव नतीजे ने भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी है। अयोध्या की जनता के इस निर्णय से सारे देश का सम्मान बढ़ा है। अयोध्या को लेकर भाजपा नेताओं को नींद नहीं आ रही है। भाजपा को अपनी करनी भोगनी पड़ रही है।”

भाजपा का सफाया करेंगे सपा कार्यकर्ताः अखिलेश
अखिलेश का दावा किया कि हालिया लोकसभा चुनाव में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिल अलायंस (इंडिया) की जीत के बाद अब 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता भाजपा का सफाया करेंगे। यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले उपचुनाव में भी सपा कार्यकर्ता भाजपा को हराने का काम करेंगे। सपा प्रमुख ने कहा कि समाजवादी सरकार ने अयोध्या में पहले भी विकास कार्य किए थे। फिर समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या को विश्व स्तर का श्रेष्ठ नगर बनाएंगे। वैसे भी, सपा की पिछली सरकार ने जो काम किए वे टिकाऊ है और आज भी वैसे ही दिख रहे हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ढोंगी बाबा की काली करतूत: पीड़िता बोलीं- धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत , प्रेत बाधा बताकर महिला से किया दुष्कर्म

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है, जहां आस्था के नाम पर

Live Cricket