इस SUV को हर मिनट मिल रही 3,000 से ज्यादा बुकिंग, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कहीं

SHARE:

महिंद्रा थार रॉक्स ने रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है। इस सप्ताह की शुरुआत में रिजर्वेशन विंडो खुलते ही पहले घंटे में ही SUV की 1.76 लाख यूनिट्स बुक हो गईं। यह एक घंटे में लगभग 3000 यूनिट्स थार रॉक्स की बुकिंग का रेशियो है। खास बात यह है कि वाहन के लिए इतना बड़ा ट्रैक्शन किसी बड़े आश्चर्य के रूप में नहीं आया है, क्योंकि थार से कंपनी को यही अपेक्षा थी। 3-डोर मॉडल की तुलना में थार रॉक्स को कई नए गजब फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या है, जो महिंद्रा की नई कार को इतनी बड़ी हिट दे रहा है।

भारत में उपलब्ध लगभग हर पैसेंजर व्हीकल 5-डोर वाला सेटअप के साथ आती है। इसमें चार साइड डोर और एक ट्रंक डोर होता है? लेकिन थार में पहले ऐसा नहीं था। काफी आलोचना के बाद महिंद्रा ने थार का 5-डोर मॉडल पेश किया है। इसमें पीछे की सीटों में आना-जाना भी काफी मुश्किल था। अब थार रॉक्स को एक व्हीकल फैमिली के रूप में पेश किया जा रहा है। थार रॉक्स अभी भी अपनी 4×4 क्षमताओं के साथ आती है। थार यकीनन महिंद्रा की सबसे सम्मानित ब्रांड SUV रही है, जिसका लोगों में अलग ही भौकाल है। नेक्स्ट जेन मॉडल नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती है। लोगों के लिए अभी यह SUVs पसंदीदा बॉडी स्टाइल बनी हुई है। 

Leave a Comment

Read More