कहा- ‘अगले दो मैचों में करेंगे दमदार वापसी’, बेंगलुरु टेस्ट में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भरी हुंकार

SHARE:

New Zealand tour of India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मेहमान टीम ने अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली है। न्यूजीलैंड के लिए यह जीत ऐतिहासिक साबित हुई क्योंकि पिछले 36 साल से उसे भारतीय जमीन पर जीत नसीब नहीं हुई थी, लेकिन अब उसने भारत की जीत के सिलसिले को रोक दिया है। हालाँकि, इस ऐतिहासिक हार के बावजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यकीन है कि न्यूजीलैंड के हाथों पहला टेस्ट आठ विकेट से हारने के बावजूद उनकी टीम उसी तरह वापसी करेगी जैसे इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार चार मैच जीतकर की थी।

Leave a Comment

Read More