प्रदेश भर में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों का रहेगा अवकाश

SHARE:

दिनांक:30/12/2024

रिपोर्ट by: नसीमुद्दीन मंसूरी

जनपद हापुड़

31 दिसंबर से 14 जनवरी तक कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों का रहेगा अवकाश।

जनपद में शीत लहर के दृष्टिगत विद्यालय के अवकाश की गई घोषणा।उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों का रहेगा अवकाश जिलाधिकारी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने आदेश किया जारी भीषण ठंड व बारिश के चलते जिलें के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की सोमवार को रहेगी छुट्टी।

भीषण ठंड व शीतलहर के चलते जिलें के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों की सोमवार को छुट्टी की गई थी अभी स्कूलों की छुट्टियों शीतलहर काम न होने के कारण छुट्टियों को बढ़ाया गया।

बीएसए रितु तोमर ने बताया कि जनपद में भारी ठंड एवं शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी हापुड़ के द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद हापुड़ के कक्षा 1 से 8 तक के समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त (कक्षा 1 से 8 तक आई०सी०एस०सी० सी०बी०एस०सी० एवं अन्य समस्त बोर्ड से सम्बद्ध) विद्यालय में शिक्षण कार्य दिनांक 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक बन्द रहेगा तथा शिक्षक / शिक्षेणत्तर कर्मचारी विद्यालय में नियमित समय पर उपस्थित होकर शासकीय/विभागीय कार्यों का सम्पादन करेंगे।

अतः समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक/प्रबन्धकों को आदेशित किया जाता है कि उक्त आदेशों का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More