दिनांक:09/01/2025
जनपद हापुड़
जनपद हापुड़ की इंटरनेशनल शूटर खिलाड़ी संस्कृति बाना का जिला प्रशासन हापुड़ द्वारा आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को जोरदार स्वागत किया गया।संस्कृति बाना ने हाल ही में आयोजित 68 वी राष्ट्रीय स्कूल गेम्स ,भोपाल एवं 67 वी राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में क्रमशः एक गोल्ड एक कांस्य तथा तीन सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

संस्कृति बाना शूटिंग कोच श्री देवेंद्र सिंह के संरक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मधु अवस्थी द्वारा जिले की होनहार एवं प्रतिभावान खिलाड़ी संस्कृति बाना को हार्दिक बधाई दी साथी साथ जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गौतम ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे जिले में ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद है और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट हापुड़ यूपी




