बिजनौर यूपी एक 22 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में गली-सड़ी अवस्था में पड़ा मिला जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

SHARE:

दिनांक:10/01/2024

जनपद बिजनौर (यूपी)

रिपोर्ट by: मुजम्मिल खान सूरी 

 ग्राम अल्हैपुर मोहकम थाना रेहड में एक 22 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में गली-सड़ी अवस्था में पड़ा मिला जिससे गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक युवक 11 दिन से लापता था परंतु परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।

सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। थाना क्षेत्र के गांव अल्हैपुर मोहकम निवासी किशोर तोमर उम्र 22 वर्ष पुत्र बेगराज सिंह 29 दिसंबर 24 को अपने परिजनों को बिना बताएं घर से कहीं चला गया था। तब से ही परिजन उसे तलाश कर रहे थे परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह लगभग 8:00 बजे कुछ ग्रामीण गांव निवासी किसान दीपक कुमार चौहान के गन्ने के खेत में गन्ने की छिलाई करने गए थे इसी दौरान उन्होंने गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान गांव निवासी बेगराज सिंह पुत्र भगीरथ सिंह ने शव की शिनाख्त अपने पुत्र किशोर 22 वर्ष के रूप में की मृतक।

के पिता बेगराज सिंह ने पुलिस को बताया कि किशोर 29 दिसंबर 24 की सुबह परिजनों को बिना बताए घर से कहीं चला गया था तब से वह उसे तलाश कर रहे थे परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था गुरुवार दोपहर फॉरेंसिक टीम (फील्ड यूनिट) ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक किशोर अविवाहित था और पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्तर भारत न्यूज़ 24  की रिपोर्ट बिजनौर उत्तर प्रदेश 

Leave a Comment

Read More