क्या आप जानते हैं समाचार की परिभाषा Definition Of News… क्या है।

SHARE:

 

क्या आप जानते हैं समाचार की परिभाषा Definition Of News… क्या है।

संक्षेप में समाचार वह नवीनतम सत्य एवं प्रासंगिक जानकारी है!!

जो किसी घटना,व्यक्ति,प्रक्रिया या परिस्थिति से संबंधित हो और समाज को सूचना,जागरूकता व प्रतिक्रिया देने में सहायक हो!!

विस्तृत परिभाषा…

समाचार News उस सूचना को कहा जाता है जो तथ्यात्मक,नवीन,महत्वपूर्ण,जनहितकारी और समाज में प्रभाव उत्पन्न करने वाली हो!!

इसका उद्देश्य केवल सूचना देना नहीं,बल्कि समाज में संवाद,चेतना और उत्तरदायित्व को उत्पन्न करना भी होता है!!

परंपरागत परिभाषाएँ…हिंदी में सामान्य परिभाषा…!!

समाचार वह सूचना है जो सत्य,ताज़ा,सामाजिक या राष्ट्रीय हित से जुड़ी हो और जिसे जनता तक समय पर पहुँचाना आवश्यक हो!!

समाचार की 5 प्रमुख विशेषताएँ The 5 Ws of News…

1 What क्या हुआ…?

2 When कब हुआ…?

3 Where कहां हुआ…?

4 Who किसके साथ हुआ…?

5 Why,How क्यों और कैसे हुआ…?

इन तत्वों के बिना कोई सूचना पूर्ण समाचार नहीं कही जा सकती!!

समाचार का उद्देश्य…

सूचित करना नागरिकों को नई जानकारी देना!!

जागरूक करना सामाजिक,राजनीतिक मुद्दों पर चेतना फैलाना!!

प्रश्न खड़ा करना सत्ता,नीति और घटनाओं पर जनचर्चा शुरू कराना!!

उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक निगरानी की भूमिका निभाना!!

समाचार केवल घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं है,बल्कि समाज का आईना,लोकतंत्र का चौथा स्तंभ और नागरिकों का अधिकार है!!

जब समाचार अपने कर्तव्यों से विमुख होता है तो केवल सूचना नहीं मरती,जनतंत्र कमजोर होता है!!

Leave a Comment

Read More