JMS world School Hapur जे.एम.एस. ने फिर लहराया परचम हापुड़ का एक बार फिर किया नाम रोशन।

SHARE:

दिनांक:31/08/2025

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

JMS world School Hapur जे.एम.एस. ने फिर लहराया परचम हापुड़ का एक बार फिर किया नाम रोशन।

आज दिनांक 31 अगस्त 2025 को डी.आर. इंटरनेशनल स्कूल में खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

29 अगस्त 2025 को जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। फाइनल मैच में जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ की टीम ने एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल, निजामपुर को 3-1 के पेनल्टी शूटआउट में हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया।

30 अगस्त 2025 को आयोजित जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी जे.एम.एस. ने सबसे अधिक मेडल जीतकर चैंपियनशिप अपने नाम की।

सौम्या चौधरी – 200m व 800m में गोल्ड

सिद्धि त्यागी – लॉन्ग जंप में गोल्ड

अभी बाना – लॉन्ग जंप में गोल्ड

यश तेवतिया – शॉट पुट में गोल्ड

अमन बाना – लॉन्ग जंप में सिल्वर

शौर्य चौहान – ब्रॉन्ज

इस गौरवपूर्ण अवसर पर हापुड़ जिले की स्पोर्ट्स ऑफिसर सुश्री अरुणा, जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल, हापुड़ के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. आयुष सिंघल, प्रधानाचार्य डा. निधि मलिक, स्पोर्ट्स ऑफिसर दीपांशु गर्ग तथा खेल प्रशिक्षक गीता त्यागी उपस्थित रहे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

जे.एम.एस. परिवार अपने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है।

Leave a Comment

Read More