भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी, श्री प्रदीप नरवाल, ने गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक की।

SHARE:

दिनांक:31/08/2025

रिपोर्ट by शराफत सैफी 

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का “संगठन सृजन अभियान”

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी, श्री प्रदीप नरवाल, ने गाजियाबाद में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में 14 जिलों के कांग्रेस अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और शहर कोऑर्डिनेटर शामिल हुए।इस दौरान, हापुड़ के जिला अध्यक्ष, श्री राकेश त्यागी, ने कांग्रेस के प्रभारी को हापुड़ में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने ब्लॉक अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की नई कमेटियों को श्री प्रदीप नरवाल के सामने पेश किया।

श्री नरवाल ने पार्टी को मजबूत करने के प्रयासों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से पार्टी को भविष्य में और भी मजबूती मिलेगी।इस बैठक में हापुड़ के नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, अरविंद शर्मा, महमूद अली, अंकुर अग्रवाल, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, इकबाल प्रधान, और कपिल शर्मा, गोपाल समेत कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More