Delhi AIIMS FIRE: दिल्ली एम्स अस्पताल के एंडोस्कोपी रूम में लगी आग मची भगदढ़ ।

SHARE:

Delhi AIIMS News : जानकारी के मुताबिक, इमरजेंसी वार्ड में आग लगी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अभी आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ‘एम्स’ में सोमवार सुबह आग लग गई। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। एम्स से जुड़े सूत्रा अभी यह बता पाने की स्थिति में नहीं है कि आग कैसे लगी। इसी बीच बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाला गया है। एम्स के सूत्रों  द्वारा बताया जा रहा है कि आग एंडोस्कोपी रूम में आग लगी थी। आग की वजह से एम्स की इमारत से धुंआ उठता दिखाई दिया। इमारत के एक निश्चित रूम से धू धू कर निकलते धुएं ने अस्पताल प्रशासन को सकते में डाल दिया।

https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy

दमकल विभाग के मुताबिक, एम्स अस्पताल में आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही मौके पर छह गाड़ियों को भेजा गया है। आग करीब 12 बजे लगी है। मौके पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस बल  मौजूद हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More