[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
जनपद हापुड़:आज दिनांक 07 अगस्त, 2023 को कलैक्ट्रेट के सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बन्धु उप निदेशक कृषि विपिन द्विवेदी के साथ कृषि प्रौद्योगिकी प्रबन्धन अभिकरण (आत्मा) की गवर्निंग बोर्ड बैठक को सम्बोधित कर रही थी। उप निदेशक कृषि ने अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 11वीं पंचवर्षीय योजना के अन्तर्गत कृषि एवं सहकारिता के 17 विभिन्न परियोजना का प्रचार-प्रसार कृषि प्रौद्योगिकी द्वारा किया जा रहा हैं। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत कराये जाने वाले सामान्य प्रदर्शन, फार्म स्कूल, प्रदर्शन गुणवत्ता परख किये जा रहें हैं। उप निदेशक कृषि ने बताया कि आत्मा योजना के अन्तर्गत चालू वित्तीय वर्ष में होने वाले किसान प्रशिक्षण, भ्रमण, मेला, किसान वैज्ञानिक सम्मान, गोष्ठी, फार्म स्कूल, बी.एफ.ए.सी कार्यक्रम नियमित रूप से कराये जाते हैं और इनकी रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराई जाती हैं तथा इस योजना में कृषि एवं सहयोगी विभागों द्वारा कराये गये उत्कृष्ट कार्यो की सफलता की कहानी मुख्यालय को प्रेषित की जाती हैं। यह योजना किसानो के लिये बहुत हितकारी हैं। बैठक केे अन्त में उप निदेशक कृषि ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष-2023 अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स के रूप में मनाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि मिलेट्स एक ऐसी फसल है जो कम खर्च और कम समय में उगाई जा सकती हैं। इसमें कीडे भी नही लगते है तथा रसायनिक उपकरण तथा पानी की भी कम आवश्कता होती हैं। जैव विविध और जलवायु अनुकूलित होते है। इसलिये वर्तमान में कृषि की समस्याओं के निवाकरण में अपनाई जाने वाली प्राकृतिक खेती में समावेश करने के सर्वदा अनुकूल हैं। वर्तमान में लगभग 131 देशों में इसकी खेती हो रही हैं। मिलेट्स एशिया व अफरिका में 59 करोड़ लोगो का पारम्परिक आहार हैं। बैठक में जिला गन्ना अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
स्टार भारत न्यूज़ 24की रिपोर्ट।
शराफत सैफी




