Hapur news:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिविर का किया गया आयोजन, जनपद न्यायालय, हापुड़ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम

SHARE:

दिनांकः- 07.08.2023

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के प्रपत्र के अनुपालन में तथा जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रविन्द्र कुमार प्रथम के निर्देशन में 07 अगस्त 2023 को बेटी बचाओ बेटी पढाओं अभियान के अवसर पर विशेष शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, गढ़ रोड जनपद हापुड़ के मीटिंग हॉल में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ श्रीमति छाया शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ० सुनिल कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी, श्री अभिषेक सरोज एवं डॉ० दिनेश खत्री आदि के साथ ही साथ महिलाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

अपर जिला जज सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा उपस्थित महिलाओं को बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार की योजना बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं अभियान के बारे में जागरुक करते हुए बताया गया कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं है तथा महिलाओं को स्तनपान के लाभों के बारे में भी बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री अभिषेक सरोज द्वारा महिलाओं को जानकारी दी गयी की महिलाओं को भूण्र जाचं नहीं करानी चाहिए तथा बताया गया कि सभी महिलाओं को अपने बच्चों को स्तनपान कराना चाहिये एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील कुमार द्वारा महिलाओं को स्तनपान के बारें में बताया तथा पोषण संबंधी पर्याप्त और सुरक्षित पूरक खाद्य पदार्थ दिए जाएं और दो साल या उससे अधिक उम्र तक स्तनपान जारी रखा जाए व अन्य बिमारियों मलेरिया, डिपथीरियां, स्तन कैंसर आदि एवं बताया गया कि बेटियां समाज की नींव होती है इन्हें बचाना हम सब का कर्तव्य है एवं इसके लिये सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं व सुकन्या मंगलम योजना आदि भी कई योजनाएं चलायी जा रही है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से अंकित कुमार व अरविन्द उपस्थित रहे।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More