दिनांक:19/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता आरिफ खान
मिश्रिख तहसील में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, पेशकार समेत दो कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार।
सीतापुर जनपद की मिश्रिख तहसील में मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रिश्वतखोरी के मामले में दो कर्मचारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में न्यायिक तहसीलदार के पेशकार अनीश खान और कार्यालय में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी रोहित सिंह शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम को लंबे समय से रिश्वत लेने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और कार्रवाई को अंजाम दिया।
![]()
सूत्रों के मुताबिक टीम के पास रिश्वत लेते हुए वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। यह भी बताया जा रहा है कि अनीश खान तहसील में नाजिर का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहा था। कार्रवाई के दौरान जैसे ही टीम तहसील पहुंची, वहां मौजूद कर्मचारियों और फरियादियों में हलचल मच गई।फिलहाल एंटी करप्शन टीम दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की बड़ी पहल माना जा रहा है।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



