दिनांक:20/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता इस्तेकार चौधरी
भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत: सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर फाउंडेशन ने चलाया ठंडाई वितरण अभियान।
हापुड़/एनएच-24। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर फाउंडेशन द्वारा वेब सिटी गेट के पास एनएच-24 पर विशेष ठंडाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक सेवा और जनसहयोग की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में राहगीरों, वाहन चालकों और क्षेत्रवासियों को शीतल ठंडाई वितरित की गई, जिससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।कार्यक्रम के तहत सड़क किनारे विशेष टेंट की व्यवस्था की गई थी, जहां सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। फाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लगातार यात्रियों को ठंडाई पिलाते नजर आए। भीषण गर्मी में इस सेवा कार्य को लोगों ने सराहा और फाउंडेशन के प्रयास की प्रशंसा की।फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि सड़क से गुजरने वाले लोगों को कुछ राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों लोगों ने ठंडाई ग्रहण की और फाउंडेशन के इस सामाजिक प्रयास की सराहना की।
![]()
इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती आशा तोमर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करना ही नहीं, बल्कि समाज सेवा के माध्यम से लोगों की सहायता करना भी है। उन्होंने कहा कि सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण शासकों में से एक रहे हैं और उनकी स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए फाउंडेशन लगातार कार्य कर रहा है।उन्होंने बताया कि फाउंडेशन भारत सरकार से सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में फाउंडेशन ने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली मांग दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की है। दूसरी मांग लुटियंस दिल्ली क्षेत्र की किसी प्रमुख सड़क का नाम उनके नाम पर रखने की है। वहीं तीसरी मांग दिल्ली में सम्राट अनंगपाल सिंह तोमर की ऐतिहासिक धरोहरों और स्मृतियों को संरक्षित करने के लिए एक संग्रहालय स्थापित करने की है।

श्रीमती आशा तोमर ने कहा कि इन मांगों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रीय लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी।कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सचिव श्री विवेक तोमर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर श्रीमती संधिनी सिंह, श्रीमती नीलम चंद, श्री सक्षम सिंगल, श्री गुंजित अग्रवाल, श्री सुशील अग्रवाल, श्रीमती नीलम अग्रवाल, कौशिकी सिंह, विकास चंदेल, एडवोकेट नितिन और श्री गौरव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।भीषण गर्मी के बीच आयोजित यह सेवा कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने इसे सामाजिक सहयोग और जनसेवा की एक सकारात्मक पहल बताया।


स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



