दिनांक:19/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल ने लगाया फ्रिज वाटर कूलर, 300 छात्राओं को वितरित की स्टेशनरी।
हापुड़। भीषण गर्मी के बीच छात्राओं को राहत पहुंचाने और शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से Rotary Club Hapur Central द्वारा आर्य कन्या इंटर कॉलेज, हापुड़ में फ्रिज वाटर कूलर भेंट किया गया। इस पहल से विद्यालय की छात्राओं को अब शुद्ध एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में क्लब पदाधिकारियों, विद्यालय की प्रिंसिपल एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति रही। क्लब के अध्यक्ष अनुज शर्मा, सचिव अनिल कक्कड़, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश अरोड़ा सहित परियोजना चेयरमैन सतीश चंद्र अग्रवाल एवं हरिकिशन अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देना क्लब की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर डॉ. अशोक ग्रोवर, डॉ. विक्रांत बंसल, मनोहर लाल दुआ एडवोकेट, आयुष सिंघल, विपिन सचदेवा, बोधेश शर्मा, रविश शर्मा, पवन गर्ग, शशांक कौशिक, सौरभ अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, तरुण अग्रवाल, राजीव जिंदल, नवीन जिंदल, सर्वजीत चावला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।फ्रिज वाटर कूलर परियोजना के साथ-साथ छात्राओं के लिए स्टेशनरी वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग 300 छात्राओं को चार-चार रजिस्टर एवं एक पेन सेट वितरित किया गया। छात्राओं ने क्लब के इस प्रयास पर खुशी जाहिर की।विद्यालय की प्रिंसिपल एवं प्रबंधन समिति ने Rotary Club Hapur Central के इस सामाजिक योगदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

![]()

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



