दिनाक:09/08/2023
रिपोर्ट By: शराफत सैफी
नई दिल्ली न्यूज़ :दिल्ली के मायापुरी में बुधवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 9 लोग घायल हो गए।
दमकलकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। एम्स की दूसरी मंजिल पर भर्ती मरीजों और कर्मचारियों को समय पर बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग रात 2 बजे लगी
स्टार भारत न्यूज़ 24 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रात 2 बजे आग लगने के तुरंत बाद कम से कम 9 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही मौके पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए. दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
आग लगने का कारण पता नही चल पाया जांच जारी।
फैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के अनुसार, मायापुरी में एक तीन मंजिला इमारत के भूतल पर सोफा स्प्रिंग्स के पैकिंग बॉक्स में आग लग गई।
उन्होंने कहा, ‘आग के कारण गोंद का एक ड्रम फट गया।’
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली अग्निशमन सेवा अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों को चोटें आईं, उन्हें तुरंत पहुंचाया गया।
दिल्ली से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




