जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फेयरवेल पार्टी 2K26 का भव्य आयोजन, छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल।

SHARE:

दिनांक:22/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फेयरवेल पार्टी 2K26 का भव्य आयोजन, छात्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल।

हापुड़। जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फेयरवेल पार्टी 2K26 का भव्य आयोजन उत्साह और भावनाओं के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के सचिव डॉ. रोहन सिंघल, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, महानिदेशक प्रो. डॉ. सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ. धीरज सैनी, डीन फार्मेसी प्रो. अभिनीत चौधरी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। जूनियर्स ने अपने सीनियर्स को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के महानिदेशक प्रो. डॉ. सुभाष गौतम ने कहा कि फेयरवेल पार्टी केवल विदाई समारोह नहीं, बल्कि छात्रों के बीच प्रेम, सम्मान और यादों को संजोने का अवसर होती है।

संस्थान के सचिव डॉ. रोहन सिंघल ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कॉलेज जीवन के अनुभव भविष्य की सफलता की मजबूत नींव बनते हैं। वहीं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और संस्थान हमेशा ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देता रहेगा।फेयरवेल पार्टी 2K26 में आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किए गए। बीसीए के हर्षित शर्मा को मिस्टर फेयरवेल और खुशी को मिस फेयरवेल चुना गया। बीबीए की पलक पवार और बीएससी बायोलॉजी की मानसी को संयुक्त रूप से मिस बेस्ट पर्सनालिटी का खिताब मिला, जबकि बीए के वैभव को बेस्ट पर्सनालिटी चुना गया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं और स्टाफ के लिए भोजन की व्यवस्था की गई तथा विदाई ले रहे विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन बीएससी बायोलॉजी की छात्राएं बुशरा और इकरा ने संयुक्त रूप से किया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More