Hardoi news अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज; पुलिस-माफिया गठजोड़ के आरोपों से मचा हड़कंप।

SHARE:

दिनांक:23/05/2026

हरदोई से ब्यूरो रिपोर्ट

Hardoi news अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज; पुलिस-माफिया गठजोड़ के आरोपों से मचा हड़कंप।

हरदोई जिले के हरपालपुर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला एक बार फिर चर्चा में है। गेहूं की फसल कटने के बाद इलाके में खनन गतिविधियां तेज हो गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया दिन-रात खुलेआम मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं और इस पूरे खेल में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत भी सामने आ रही है।क्षेत्र के कई गांवों में लगातार चल रहे अवैध खनन से जहां पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, वहीं सरकार को भी राजस्व हानि हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना किसी रोक-टोक के सड़कों पर दौड़ती नजर आती हैं। आरोप यह भी हैं कि खनन माफियाओं से कथित तौर पर वसूली कर उन्हें संरक्षण दिया जाता है।शुक्रवार को सतौथा गांव के पास ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने अवैध मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे रोक लिया गया। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया।मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। वीडियो में अवैध खनन स्थल के पास एक पुलिस उपनिरीक्षक दिखाई दे रहा है। खेत में कुर्सियां रखी होने का दृश्य भी वीडियो में नजर आ रहा है, जिसके बाद पुलिस और खनन माफियाओं के बीच सांठगांठ के आरोप तेज हो गए हैं।हालांकि, पुलिस का कहना है कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More