दिनांक:24/05/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
हापुड़ में श्री बालाजी महाराज मेहंदीपुर वाले का भव्य संकीर्तन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।
हापुड़। चंडी रोड स्थित महावीर दल परिसर में श्री बालाजी महाराज मेहंदीपुर वाले का भव्य संकीर्तन एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक माहौल और भक्ति रस से सराबोर कार्यक्रम में श्रद्धालु देर रात तक बाबा के भजनों पर झूमते और नाचते नजर आए।कार्यक्रम के आयोजक शिवकुमार वर्मा एवं बिक्की वर्मा मेरठ वालों ने बताया कि संकीर्तन का आयोजन गुरु देव सुशांत तोमर के सानिध्य में संपन्न हुआ। गुरु देव ने अपने अनमोल वचनों से श्रद्धालुओं को जीवन के वास्तविक सत्य और परमार्थ के महत्व के बारे में बताया।गुरु देव सुशांत तोमर ने कहा कि इंसान को इस संसार की सच्चाई को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में परमार्थ का मार्ग ही परमात्मा तक पहुंचने का सर्वोत्तम रास्ता है। उन्होंने लोगों को अच्छे कर्म करने और मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अंततः इंसान को अपने कर्मों के साथ ही आगे बढ़ना पड़ता है।सत्संग के दौरान बाबा के भजनों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए। कार्यक्रम में बरेली, मुरादाबाद, बृजघाट, मेरठ, दिल्ली, खुर्जा, बुलंदशहर, गुलावठी, गाजियाबाद, दादरी, मोदीनगर, जयपुर राजस्थान सहित कई स्थानों से श्रद्धालु पहुंचे।कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने गुरु देव सुशांत तोमर से आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।





स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



