आर्य समाज हापुड़ में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित, 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ।

SHARE:

दिनांक:24/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

आर्य समाज हापुड़ में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित, 100 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ।

हापुड़। आर्य समाज मंदिर हापुड़ में रविवार, 24 मई 2026 को निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।शिविर में आयुर्वेदाचार्य डॉ. देवी शरण शर्मा, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. शिवांश शुक्ला, डेंटिस्ट डॉ. कोकिल दत्त तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ. राजेश्वर सिंह ने मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श और उपचार प्रदान किया। आयोजन के दौरान 100 से अधिक मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सलाह दी गई।अशोक कॉलोनी निवासी श्रीमती विनोद बाला जैन ने बताया कि आर्य समाज हापुड़ के आयुर्वेदाचार्य द्वारा दिए गए परामर्श और औषधियों से उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार हुआ है। अन्य मरीजों ने भी आर्य समाज चिकित्सालय द्वारा मिल रही सेवाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्य समाज के प्रधान सुरेश सिंघल, मंत्री अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष पवन आर्या, सुरेंद्र कबाड़ी, संजय शर्मा, सुरजीत सिंह, महिला प्रधान प्रतिभा भूषण, महिला मंत्री रेखा गोयल, मंगल सेन गुप्ता, शकुंतला, अमित आर्य, राकेश गुप्ता और अभिषेक सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया।शिविर के समापन पर सभी चिकित्सकों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सुरजीत सिंह ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों और चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More