हापुड़ में जलभराव बना मुसीबत, स्वर्ग आश्रम रोड पर गंदे पानी से गुजरने को मजबूर लोग।

SHARE:

दिनांक:26/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

हापुड़ में जलभराव बना मुसीबत, स्वर्ग आश्रम रोड पर गंदे पानी से गुजरने को मजबूर लोग।

हापुड़ शहर के स्वर्ग आश्रम रोड पर फूल और फाटक के बीच भारी जलभराव ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क पर लगातार भरे पानी की वजह से सड़क भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने के कारण हालात और ज्यादा गंभीर हो जाते हैं। अंधेरे में गड्ढे और जलभराव दिखाई न देने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।