दिनांक:28/05/2026
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
बी.कॉम 5वें सेमेस्टर परिणाम में जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने लहराया परचम, कॉलेज टॉपर्स ने बढ़ाया संस्थान का मान।
हापुड़। शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए अपनी गुणवत्ता को साबित किया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा घोषित बी.कॉम 5वें सेमेस्टर सत्र 2025-26 के परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। परिणाम घोषित होते ही छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला।कॉलेज टॉपर्स की सूची में शफिया फैसल ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दीया कसाना ने 74 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। गीतांजलि गोयल ने 73 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा एकता कसाना ने 69 प्रतिशत तथा भूमि मेंहदीरत्ता ने 68 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

संस्थान प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कॉलेज प्रशासन ने विश्वास जताया कि छात्र भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे और संस्थान का नाम रोशन करते रहेंगे।जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षकों एवं स्टाफ ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिसका परिणाम लगातार शानदार उपलब्धियों के रूप में सामने आ रहा है।जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, एनएच-9, हापुड़ बाईपास, हापुड़ स्थित संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




