धौलाना विधानसभा 58 में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, समाजवादी पार्टी नेता प्रताप सिंह चौहान ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों पर की पुष्प वर्षा।

SHARE:

दिनांक:28/05/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी

धौलाना विधानसभा 58 में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, समाजवादी पार्टी नेता प्रताप सिंह चौहान ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों पर की पुष्प वर्षा।

जनपद हापुड़ की धौलाना विधानसभा 58 में ईद उल अजहा के पावन अवसर पर भाईचारे और सौहार्द की शानदार मिसाल देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं धौलाना विधानसभा 58 से मजबूत दावेदारी रखने वाले प्रताप सिंह चौहान गांव बझेड़ा कला पहुंचे, जहां उन्होंने ईदगाह पर नमाज अदा करने आए मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें गले लगाकर ईद की दिली मुबारकबाद दी।ईदगाह परिसर में प्रताप सिंह चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दिया। ईद के मुबारक मौके पर उनका यह अंदाज लोगों के दिलों को छू गया और क्षेत्र में उनकी मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई।

प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। सभी धर्मों का सम्मान करना और हर खुशी में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना ही हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को ईद उल अजहा की शुभकामनाएं देते हुए अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।गांव बझेड़ा कला में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने प्रताप सिंह चौहान के इस सौहार्दपूर्ण कदम की सराहना की। लोगों का कहना था कि त्योहारों पर जनता के बीच पहुंचकर खुशियों में शामिल होना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान होती है।ईद के इस खास मौके पर धौलाना विधानसभा 58 में समाजवादी पार्टी नेता प्रताप सिंह चौहान की सक्रिय मौजूदगी ने राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर एक सकारात्मक संदेश देने का काम किया। क्षेत्र में उनके इस कदम को भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने वाला बताया जा रहा है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More