हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, उनके आदर्शों और योगदान को किया याद।

SHARE:

दिनांक: 31/05/2026

रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन

हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती, उनके आदर्शों और योगदान को किया याद।

हापुड़। दिल्ली रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, कार्यों और समाज के प्रति दिए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय इतिहास में एक आदर्श शासक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके शासनकाल में जनकल्याण, धार्मिक स्थलों के संरक्षण और सामाजिक उत्थान के अनेक कार्य किए गए, जिनका प्रभाव आज भी देशभर में देखा जा सकता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने केवल अपने राज्य तक ही सीमित न रहकर देश के विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कई मंदिरों, घाटों, कुओं और बावड़ियों का निर्माण कराया तथा यात्रियों और जरूरतमंदों के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित कीं। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण और धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सदैव प्राथमिकता दी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरणास्रोत थीं। उन्होंने महिलाओं को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने और शिक्षा के महत्व को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए। उनका जीवन आज भी महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बताए मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, डॉ. वीसी शर्मा, रश्मि चौधरी, विनोद कर्दम, सुशील शास्त्री, रवींद्र गुर्जर, रामप्रसाद जाटव, ऐजाज अहमद, नरेश भाटी, यशपाल ढिलोर, गौरव गर्ग, गुलफाम कुरैशी, एडवोकेट रघुवीर सिंह, दीपक मोघे, अफजाल आढ़ती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Read More