दिनांक: 13/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता शराफत सैफी
गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ सेहल गांव में PDA पंचायत, मिशन-2027 को लेकर सपा ने भरी हुंकार।
हापुड़। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेहल में समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मिशन-2027 के तहत एक विशाल PDA पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाज के लोगों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और आगामी चुनावी तैयारियों पर चर्चा की।

पंचायत का नेतृत्व कुलदीप ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।अपने संबोधन में सुधीर चौहान ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि PDA समाज की एकजुटता सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वह हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहेंगे और जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल चुनावी सफलता हासिल करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और सम्मान पहुंचाना है। मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राहुल भारती रहे, जबकि धर्मेंद्र यादव और पीयूष मंडोठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पंचायत में किशन सिंह जाटव सहित अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, भाईचारे और संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए मिशन-2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



