संडीला बाईपास की धीमी रफ्तार पर भाजपा का विरोध, जल्द निर्माण पूरा करने की मांग।

SHARE:

दिनांक: 16/06/2026

रिपोर्ट by: संवादाता सूरज गुप्ता

संडीला बाईपास की धीमी रफ्तार पर भाजपा का विरोध, जल्द निर्माण पूरा करने की मांग।

संडीला, हरदोई। लंबे समय से निर्माणाधीन संडीला बाईपास को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को उठाते हुए भाजपा हरदोई के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र कुमार सोनी ने उपजिलाधिकारी संडीला को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि बाईपास निर्माण कार्य की धीमी प्रगति के कारण नगरवासियों और आसपास के क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में कई स्थानों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है।महेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि खराब सड़कें और लगातार लगने वाले जाम के कारण छात्रों, व्यापारियों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।उन्होंने मुख्य मार्गों की मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यातायात संचालन को सुचारु रखने के लिए प्रभावी प्रबंध करने की भी मांग की। उनका कहना था कि यह परियोजना क्षेत्र की महत्वपूर्ण जरूरतों से जुड़ी हुई है और इसके पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।ज्ञापन सौंपने के दौरान पंकज अवस्थी सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अब क्षेत्र के लोगों की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।