दिनांक: 20/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता मायाप्रकाश बाजपेई
हरदोई में दर्दनाक हादसा: बोरिंग के गड्ढे में मिट्टी धंसने से किसान की मौत, तीन घंटे चला रेस्क्यू।
हरदोई जनपद के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेलपुर गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बने पुराने बोरिंग के गहरे गड्ढे से ईंटें निकाल रहे किसान की मिट्टी धंसने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, दलेलपुर निवासी किसान कुंवर चंद अपने खेत में स्थित करीब 20 फीट गहरे पुराने बोरिंग के गड्ढे से ईंटें निकाल रहे थे। इसी दौरान गड्ढे की दीवार अचानक कमजोर पड़ गई और ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी भरभराकर नीचे गिर गई। किसान को संभलने का मौका नहीं मिला और वह मलबे के नीचे दब गए।हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू किया गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद किसान को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे खतरनाक खुले गड्ढों को सुरक्षित कराने की मांग की है।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



