दिनांक:19/06/2026
रिपोर्ट by: संवादाता जगदीश माकन
धौलाना तहसील में हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन, नई ई-स्टांप नीति के विरोध में उठी आवाज।
हापुड़। जनपद हापुड़ की धौलाना तहसील में पिछले आठ दिनों से जारी अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं की हड़ताल को कांग्रेस पार्टी का समर्थन मिला। कांग्रेस नेताओं ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों के समर्थन में सरकार की नई ई-स्टांप व्यवस्था पर आपत्ति जताई।कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि नई व्यवस्था से स्टांप विक्रेताओं, बैनामा लेखकों तथा उनसे जुड़े अन्य व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देने से पारंपरिक रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जो रोजगार को सुरक्षित रखने के साथ-साथ व्यवस्था में सुधार भी सुनिश्चित करें।

धरने पर मौजूद अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टांप विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। प्रदर्शनकारियों ने उनके समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।इस दौरान पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, नोएडा कॉर्डिनेटर नरेश भाटी, जिला उपाध्यक्ष पवन कौशिक, योगेश शर्मा, जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, मोहम्मद नफीस, एडवोकेट फुरकान और गुलफाम अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।हड़ताल फिलहाल जारी है और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं। अब सभी की निगाहें प्रशासन और सरकार की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।




स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।



