बड़ी खबर | पिलखुवा के सिखेड़ा रोड पर सड़क पर गिरा पेड़, 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन पर लटका पेड़, हादसे का खतरा

SHARE:

दिनांक:17/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

 

बड़ी खबर | पिलखुवा के सिखेड़ा रोड पर सड़क पर गिरा पेड़, 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन पर लटका पेड़, हादसे का खतरा

जनपद हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के सिखेड़ा रोड पर ऋषि स्कूल और कल्लू के खेत के पास सड़क पर पेड़ कटकर गिरने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेड़ गिरकर 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन के ऊपर अटक गया है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, 11 हजार वोल्टेज की विद्युत लाइन पर पेड़ पड़े होने से बिजली के तारों के क्षतिग्रस्त होने और करंट से हादसा होने का खतरा भी बना हुआ है।

स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचें और पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटवाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते इस समस्या का समाधान कराया जाएगा?

Read More