बकाया मेहनताना मांगने पर सपा की संभावित प्रत्याशी नैना गुर्जर पर मुस्लिम युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

SHARE:

दिनांक:15/11/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता शराफत सैफी 

बकाया मेहनताना मांगने पर सपा की संभावित प्रत्याशी नैना गुर्जर पर मुस्लिम युवकों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

हापुड़। जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-60 से समाजवादी पार्टी की संभावित प्रत्याशी नैना गुर्जर एक गंभीर विवाद को लेकर चर्चा में हैं। कुछ युवकों ने उन पर अपने कार्यालय में बंधक बनाकर मारपीट करने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। युवकों का दावा है कि काम के बदले बकाया मेहनताना मांगने पर उनके साथ यह कथित घटना हुई।मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक अपने साथ हुई कथित मारपीट का जिक्र करते हुए न्याय की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत पहुंचाकर मामले में निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता युवकों के मुताबिक, उन्होंने संबंधित काम पूरा करने के बाद अपनी बकाया रकम मांगी थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके साथ विवाद हुआ और उन्हें कार्यालय में रोककर मारपीट की गई।मामले के सामने आने और वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। अब देखना ये होगा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस एक्शन लेते है।

Read More