बड़ी खबर | पिलखुवा के गांव सिखेड़ा में बंदरों का आतंक, बच्चे और महिलाएं परेशान

SHARE:

दिनांक:17/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

 

बड़ी खबर | पिलखुवा के गांव सिखेड़ा में बंदरों का आतंक, बच्चे और महिलाएं परेशान

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव में बंदरों की बढ़ती समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बच्चों और महिलाओं को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव की गलियों और घरों की छतों पर बंदरों का जमावड़ा लगा रहता है। बंदरों के डर के चलते बच्चों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी होती है, वहीं महिलाओं को भी अपने रोजमर्रा के घरेलू कामकाज करने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों के आतंक के कारण हर समय अनहोनी का डर बना रहता है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ी घटना भी हो सकती है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर गांव सिखेड़ा के लोगों को बंदरों के आतंक से कब राहत मिलेगी?

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों और प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़वाने तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए, ताकि गांव के बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को राहत मिल सके।

Read More