गंगा मेले में हुड़दंगियों पर सिंघम इंस्पेक्टर मनोज बालियान का शिकंजा, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

SHARE:

दिनांक:.   21/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

गंगा मेले में हुड़दंगियों पर सिंघम इंस्पेक्टर मनोज बालियान का शिकंजा, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

हापुड़। जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित ऐतिहासिक गंगा मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

इसी क्रम में इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने मेले में हुड़दंग और अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जो मेले की व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गंगा मेले में कुछ लोग भैंसा-बुग्गी दौड़ लगाने और ट्रैक्टरों पर डीजे बजाकर तेज आवाज में हुड़दंग मचाने जैसी गतिविधियों में शामिल दिखाई दिए। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि मेले की शांति और व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएग

इंस्पेक्टर मनोज बालियान की सक्रियता और पुलिस की सख्ती से मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि दूर-दराज से गंगा स्नान और मेले में शामिल होने आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें

Read More