पिलखुवा के गांव खेड़ा में नाले से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, 4 से 5 दिन पुराना होने की आशंका।

SHARE:

दिनांक:20/11/2026

रिपोर्ट by:संवाददाता इस्तेकार चौधरी

पिलखुवा के गांव खेड़ा में नाले से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, 4 से 5 दिन पुराना होने की आशंका।

हापुड़। जनपद हापुड़ के कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव खेड़ा में सेंट जेवियर स्कूल के सामने नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।जानकारी के अनुसार, गांव खेड़ा स्थित सेंट जेवियर स्कूल के सामने से गुजर रहे नाले में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव की स्थिति को देखते हुए उसके करीब चार से पांच दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाली पिलखुवा प्रभारी मनोज कुमार बालियान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाते हुए शव को नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य परिस्थितियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।गांव खेड़ा में नाले से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी।

Read More