एसआईआर को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने संभाला मोर्चा, खुद फील्ड में उतरकर आमजन से किया सीधा संवाद।

SHARE:

दिनांक:21/11/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता/शराफत सैफी 

एसआईआर को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने संभाला मोर्चा, खुद फील्ड में उतरकर आमजन से किया सीधा संवाद।

हापुड़। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी बनाने और आमजन को इसकी प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने शुक्रवार को स्वयं फील्ड में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मोहल्लों और गांवों में जाकर नागरिकों से बातचीत की तथा एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, नाम में संशोधन और विवरण के सत्यापन से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने आमजन से अभियान को लेकर उनकी समस्याएं और सवाल भी सुने। उन्होंने लोगों को बताया कि मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने नागरिकों से एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।जिलाधिकारी के स्वयं मैदान में उतरकर लोगों से संवाद करने को एसआईआर अभियान के प्रति प्रशासन की सक्रियता और गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है।

 

Read More