15 साल से सड़क का इंतजार, जलभराव और गंदगी से परेशान रजनी विहार के लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन।

SHARE:

दिनांक:22/11/2026

रिपोर्ट by: संवाददाता इस्तेकार चौधरी

15 साल से सड़क का इंतजार, जलभराव और गंदगी से परेशान रजनी विहार के लोगों का फूटा गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ किया प्रदर्शन।

पिलखुवा। जनपद हापुड़ के पिलखुवा नगर क्षेत्र स्थित रजनी विहार में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश सामने आया है। करीब 15 वर्षों से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे कॉलोनी के लोगों ने रविवार को नगर पालिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग उठाई जा रही है, लेकिन आज तक उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। हालात यह हैं कि कॉलोनी के लोग सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशान हैं।

प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रजनी विहार में लगभग 15 वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। सड़क नहीं होने के कारण कॉलोनी में आवागमन की स्थिति भी ठीक नहीं है। सबसे बड़ी परेशानी पानी की निकासी को लेकर बनी हुई है। उचित जल निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश और घरों से निकलने वाला पानी आसपास जमा हो जाता है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी और दुर्गंध की समस्या पैदा होती है। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा भी बना रहता है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि जिस कॉलोनी में वे वर्षों से रह रहे हैं, वहां आज भी सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक तरफ शहरों में विकास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात की जाती है, वहीं दूसरी तरफ रजनी विहार के निवासी करीब डेढ़ दशक से सड़क निर्माण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क का निर्माण हो जाने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने में भी मदद मिलेगी। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है।रविवार को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द कॉलोनी में सड़क निर्माण कराने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। लोगों ने स्पष्ट कहा कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा, बल्कि उन्हें धरातल पर समस्या का समाधान चाहिए। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपनी आवाज और बुलंद करेंगे।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यदि उनकी वर्षों पुरानी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। लोगों का यह बयान क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को लेकर उनकी नाराजगी और जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से उनकी अपेक्षाओं को दर्शाता है।अब सवाल यह है कि क्या नगर पालिका प्रशासन रजनी विहार के लोगों की 15 वर्षों पुरानी मांग पर गंभीरता दिखाएगा? क्या कॉलोनी को जल्द सड़क और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल पाएंगी, या फिर स्थानीय लोगों को इसी तरह परेशानियों के बीच अपना जीवन गुजारना पड़ेगा?

आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने भाजपा सरकार को घेरते हुए बताया।

सीएम चौहान ने कहा कि पिलखुवा के रजनी विहार में 15 वर्षों से सड़क निर्माण न होना नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जनता सड़क और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है। घरों के आसपास गंदा पानी जमा होने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था करानी चाहिए। जनता को आश्वासन नहीं, विकास चाहिए।

Read More