दिनांक:26/11/2026
रिपोर्ट by संवाददाता इस्तेकार चौधरी
जानकारी के अनुसार, कस्बा धौलाना निवासी राजवीरी (56) पत्नी सुरेंद्र 25 नवंबर 2026 की शाम देहरा की झाल के पास ईदगाह के निकट सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने


घायल महिला को उपचार के लिए जीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण थाना धौलाना पहुंचे तथा पुलिस से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने की मांग की। समाजसेवी अंकित गौतम ने भी पुलिस से मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
इस संबंध में थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




















