सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का भव्य शुभारंभजोन-5 की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 नर्सिंग कॉलेजों के 1,098 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

SHARE:

दिनांक:26/11/2026

रिपोर्टby संवाददाता इस्तेकार चौधरी

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का भव्य शुभारंभजोन-5 की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 नर्सिंग कॉलेजों के 1,098 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

हापुड़, 26 नवंबर 2026। सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हापुड़ में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 के अंतर्गत नर्सिंग कॉलेजों की जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता (जोन-5) का भव्य शुभारंभ गुरुवार को उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ हुआ। तीन दिवसीय यह खेल महोत्सव 26 से 28 नवंबर 2026 तक कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न नर्सिंग संस्थानों के विद्यार्थी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस आयोजन में लगभग 45 नर्सिंग कॉलेजों के 1,098 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा एवं क्लिनिकल प्रशिक्षण के साथ-साथ खेलों में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा उनमें शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सुदृढ़ता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ हुआ। सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या एवं स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर प्रो. डॉ. आर. पिरामिला ने सभी अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, खेल अधिकारियों, विभिन्न संस्थानों से आए प्रतिनिधियों, टीम मैनेजर्स एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में तीन दिवसीय खेल महोत्सव के उद्देश्यों, आयोजन की रूपरेखा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धर्मेश तोमर, विधायक, धौलाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर रघुवर दत्त, जनरल मैनेजर एन. वरदराजन, तमिलनाडु फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, चेन्नई के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. टी. राधाकृष्णन, द अमेरिकन कॉलेज, मदुरै, तमिलनाडु के डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ. एम. बालकृष्णन, डॉ. के.एन. मोदी यूनिवर्सिटी, एनसीआर कैंपस, मोदीनगर के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभागाध्यक्ष सुभाष तेवतिया, सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की प्राचार्या डॉ. बरखा गुप्ता, वरिष्ठ सलाहकार ब्रिगेडियर डॉ. आर.के. सहगल, मेडिकल सुपरिटेंडेंट ब्रिगेडियर डॉ. विनीत रस्तोगी, सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार, एचआर प्रमुख लुक्रिशिया रुबावथी तथा नर्सिंग सुपरिटेंडेंट अहल्या शशिधरन सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि धर्मेश तोमर का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों में पूरे उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व, सहयोग और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर खेल महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों को आकाश में छोड़कर एकता, उत्साह और नई ऊर्जा का संदेश दिया गया। इसके साथ ही मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ एथलेटिक मशाल प्रज्वलित कर खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ का प्रतीकात्मक संदेश दिया। पूरे परिसर में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखते ही बन रही थी।

तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेल तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। टीम स्पोर्ट्स के अंतर्गत वॉलीबॉल, बास्केटबॉल एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

 

वहीं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप एवं जैवलिन थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी गति, शक्ति, सहनशक्ति, कौशल और खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

 

उद्घाटन समारोह के समापन पर सरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के डायरेक्टर रघुवर दत्त ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि, सभी विशिष्ट अतिथियों, संस्थान के प्रबंधन, आयोजन समिति, खेल अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया

उद्घाटन समारोह के पश्चात प्रातः 11 बजे से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हुआ, जो शाम 7 बजे तक जारी रहा। पूरे दिन खिलाड़ियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। आगामी दो दिनों में भी रोमांचक खेल मुकाबले आयोजित किए जाएंगेसरस्वती ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन तथा वाइस चेयरपर्सन डॉ. रम्या रामचंद्रन ने खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अपना विशेष शुभकामना संदेश प्रेषित किया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं। खेल गतिविधियां न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा जैसे गुणों का भी विकास करती हैं। उन्होंने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों, खेल अधिकारियों एवं आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह तीन दिवसीय खेल महोत्सव विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के बीच एकता, सहयोग और खेल भावना को और अधिक मजबूत बनाए

Read More

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का भव्य शुभारंभजोन-5 की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 नर्सिंग कॉलेजों के 1,098 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

जानकारी के अनुसार, कस्बा धौलाना निवासी राजवीरी (56) पत्नी सुरेंद्र 25 नवंबर 2026 की शाम देहरा की झाल के पास ईदगाह के निकट सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन दिवसीय जोनल स्तरीय खेल महोत्सव 2026–27 का होगा भव्य आयोजनअटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश के जोन-5 के अंतर्गत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों के विद्यार्थी दिखाएंगे अपनी खेल प्रतिभा