जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में सर्ज 2026 का भव्य शुभारंभजीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले खेल महोत्सव सर्ज 2026 का आज 27 नवंबर 2026 को जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पिछले वर्ष की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा

SHARE:

दिनांक: 27/11/2026

रिपोर्ट.  byसंवाददाता इस्तेकार चौधरी

जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में सर्ज 2026 का भव्य शुभारंभजीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले खेल महोत्सव सर्ज 2026 का आज 27 नवंबर 2026 को जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पिछले वर्ष की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा खेल भावना प्रतिभा अनुशासन एवं टीम स्पिरिट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री गंगाशरण शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा तथा प्रो.वाइस चांसलर डॉ रूपाली शर्मा आयुर्वेद डायरेक्टर सोनाली शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित व मसाल जला कर किया गया। शुभारंभ के अवसर पर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

खेल समिति के अध्यक्ष डॉ कुलदीप गोगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्ज 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी खेल प्रतियोगिताएं 27 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक चलेंगी। 4 दिसंबर को विभिन्न खेलों के फाइनल मुकाबले आयोजित किए जाएंगे तथा विजेताओं की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खेल महोत्सव में प्रमुख रूप से क्रिकेट फुटबॉल वॉलीबॉल थ्रो बॉल बास्केटबॉल एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जिनमें विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। जिसमें आज रंगोली डांस अंताक्षरी एवं डूडल आर्ट प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ यतीश अग्रवाल मेडिकल कॉलेज की डीन प्रो डॉ दक्षा आमोनकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ शरद गोयल डॉ एस कुमार डॉ नीरज यादव डॉ वनीता प्रो हिमाद्री कालिता डॉ राहुल डॉ अंशुमन श्रीवास्तव डॉ हिमांशु अग्रवाल डॉ अखिल सिंह डॉ रोली डॉ नितिन डॉ ज्योत्सना डॉ अमित मित्तल सहित सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। 

 

Read More

जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में सर्ज 2026 का भव्य शुभारंभजीएस यूनिवर्सिटी द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले खेल महोत्सव सर्ज 2026 का आज 27 नवंबर 2026 को जीएस यूनिवर्सिटी परिसर में अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारंभ हुआ। पिछले वर्ष की सफलता को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा

सरस्वती कॉलेज ऑफ नर्सिंग में अटल बिहारी वाजपेयी स्पोर्ट्स फेस्ट 2026-27 का भव्य शुभारंभजोन-5 की तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 45 नर्सिंग कॉलेजों के 1,098 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग