थाना – सिम्भावली
दिनाक :11-03-2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
थाना सिम्भावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
जिसके कब्जे से निशानदेही पर 05 अवैध तमन्चे एक रिवाल्वर 02 पौनिया 02 अधबनी बंदूक (कुल-10 अवैध असलहा) व 10 जिन्दा कारतूस बरामद गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को करता था सप्लाई ।
गिरफ्तार अभियुक्त प्रत्येक अवैध तमंचे को 5-7 हजार रूपये रिवाल्वर को 30-35 हजार रुपये, पौनिया को 15-20 हजार रुपये व बंदूक को 10-12 हजार रुपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना सिम्भावली पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए।
पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा महोदय के निर्देशन मेंजनपद में अवैध शस्त्र बनाने बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे/निशानदेही पर 05 अवैध तमन्वे एक रिवाल्वर, 02 पौनिया 02 अधबनी बंदूक (कुल-10 अवैध असलहा) व 10 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली 61/2024 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थान : बड्डा नहर पुल से बक्सर रेगुलेटर की ओर।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




